सलूंबर। सलूंबर जिले के झल्लारा कस्बे में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से टेलरिंग का काम करने वाले दुकानदार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को तुरंत झल्लारा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 10:30 बजे झल्लारा थाना क्षेत्र में हुआ। झल्लारा निवासी महेंद्र पुत्र चम्पालाल चौबीसा अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने लोहे का शटर नीचे खींचा, अचानक बिजली का करंट दौड़ गया और वह मौके पर ही नीचे गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महेंद्र को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में शव को झल्लारा हॉस्पिटल से सलूंबर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट कराया गया। झल्लारा थानाधिकारी जयकिशन फुलवारिया ने बताया कि मृतक बस स्टैंड क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने के साथ टेलरिंग का काम भी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुकान का शटर बंद करते समय बिजली मीटर से एक तार टूटकर शटर से संपर्क में आ गया, जिससे पूरे शटर में करंट फैल गया। पुलिस ने हादसे के तुरंत बाद बिजली सप्लाई बंद करवाकर तार हटवाया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत चौबीसा का सम्मान