24 News Update भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के खरेड़ गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सांवर पुत्र रामलाल भील और 12 वर्षीय शैतान पुत्र शंकरलाल भील के रूप में हुई है। दोनों स्कूली छात्र रविवार को अवकाश के चलते बकरियां चराने जंगल गए थे, जहां बरसात के बाद उफनते नाले में बहने से उनकी जान चली गई।जंगल में बकरियां चराने गए थे दोनों मासूमघटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब दोनों बालक खरेड़ गांव के पास जंगल में बकरियां चरा रहे थे। अचानक बरसाती पानी से भरे खाल (नाले) में पैर फिसलने से दोनों बच्चे उसमें बह गए। जब काफी देर तक वे नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और कुछ देर बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया।108 एंबुलेंस से पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषितघटना की सूचना मिलने पर सवाईपुर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों बच्चों को कोटड़ी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचीसूचना पर बड़लियास थाना और सवाईपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बड़ला प्रशासक शिवराज जाट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण दोनों छात्र बकरियां चराने गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश खाल के तेज बहाव में बह गए।पोस्टमॉर्टम के बाद शव सुपुर्द किए जाएंगेकोटड़ी चिकित्सालय में दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 474 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य तीव्र गति पर, 92 हजार यात्रियों के लिए बन रहा अत्याधुनिक केंद्र राजसमंद: नाथद्वारा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त