24 News Update उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के सवार होकर बिना हेलमेट लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मानव जीवन को संकट में डालने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल किशनलाल, हाल थाना झाड़ोल, ने रिपोर्ट दी कि 9 सितंबर को वेलानिया क्षेत्र में दिनेश पिता बाबूलाल, जाति कलासुआ, उम्र 19 वर्ष, निवासी वेलानिया, थाना झाड़ोल मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को बैठाकर बिना हेलमेट लोक मार्ग पर वाहन चला रहा था। आरोप है कि मोटरसाइकिल को लापरवाही, खतरनाक एवं उतावलेपन के तरीके से चलाते हुए स्टंट किया गया, जिससे मानव जीवन संकट में पड़ने की स्थिति बनी। पुलिस ने मामले में धारा 281, 125 एवं 194डी बीएनएस तथा धारा 194सी और 129 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच सउनि कमल कुमार कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरण मगरी में घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी सेलिब्रेशन मॉल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस