कानोड में अनुपम इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी: 48 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार 24 News update udaipur गिरफ्तार लक्ष्मण लाल मीणा कुख्यात 007 गैंग का सदस्य निकला, जिसने अपने शरीर पर धारा 302 मर्डर, “एक जान 100 दुश्मन” जैसे टैटू गुदवा रखे हैं। मुख्य आरोपी कालुलाल भोई पर पहले से चोरी, लूट और मारपीट के 10 से अधिक केस दर्ज हैं। 16 मार्च की रात 3:15 AM पर चार बदमाशों ने बस स्टैंड कानोड पर स्थित अनुपम इलेक्ट्रिकल दुकान का शटर तोड़कर 150 किलो चांदी, 20 तोला सोना और 2.5 लाख रुपये नकद उड़ा लिए। यह वारदात बड़ी ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। मुख्य आरोपी कालुलाल भोई ने पिछले एक साल से अनुपम इलेक्ट्रिकल दुकान की रेकी कर रखी थी। उसने पूरे बाजार में लगे CCTV कैमरों की स्थिति को पहले ही समझ लिया था और ऐसा रूट चार्ट तैयार किया जिससे वे कैमरों में कैद न हो सकें। रात 3:15 बजे चारों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान के पास पहुंचे। उन्होंने दुकान के शटर को लोहे की रॉड और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से खोला और अंदर घुस गए। अंदर जाने के बाद उन्होंने सीधे लोकर को निशाना बनाया, जिसमें बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। जब वे चोरी को अंजाम दे रहे थे, तभी पुलिस गश्ती दल का वाहन उस इलाके से गुजरा। इससे घबराकर उन्होंने जो हाथ लगा, उसे लेकर तुरंत भागने का फैसला किया। वे मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर पैदल ही जंगल की ओर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को पता चला कि चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल लक्ष्मण लाल निवासी डुमातालाब चला रहा था। इसके बाद जांच में कालुलाल भोई का नाम सामने आया, जो कानोड थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थानाधिकारी मुकेश चंद्र खटीक के नेतृत्व में टीम ने लगातार 48 घंटे तक जंगलों में छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी किए जेवरात खेतों में गड्ढा खोदकर, देवरे के नीचे और 100 फीट गहरे कुएं में छिपाए थे। कांस्टेबल दशरथ ने कुएं में उतरकर दो घंटे की मशक्कत के बाद जेवरात बरामद किए। ✅ लक्ष्मण लाल मीणा – 007 गैंग का सदस्य, भींडर निवासी✅ कालुलाल भोई – 10 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर✅ किशनलाल मीणा – लसाडिया निवासी, गैंग का सदस्य इस बड़ी कार्रवाई में एसपी योगेश गोयल, एएसपी अंजना सुखवाल, डीएसपी राजेंद्र सिंह जैन, थानाधिकारी मुकेश चंद्र खटीक, साइबर सेल प्रभारी लोकेश रायकवाल, कांस्टेबल दशरथ सहित 37 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। क्रम संख्यापुलिसकर्मी का नामपद1योगेश गोयलजिला पुलिस अधीक्षक2अंजना सुखवालअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा3राजेंद्र सिंह जैनपुलिस उप अधीक्षक, वल्लभनगर4मुकेश चंद्र खटीकथानाधिकारी, कानोड5पुनाराम गुर्जरथानाधिकारी, भींडर6लालुरामसहायक उपनिरीक्षक, कानोड7मिठु सिंहहैड कांस्टेबल, कानोड8लक्ष्मण लालहैड कांस्टेबल9चेतनप्रकाशचालक कांस्टेबल10अमितकांस्टेबल11ओमप्रकाशकांस्टेबल12भरतकांस्टेबल13कोमलकांस्टेबल14रिंकूकांस्टेबल15सुनील वर्माकांस्टेबल16सुनील मीणाकांस्टेबल17दशरथकांस्टेबल18दीपककांस्टेबल19धर्मपाल सिंहकांस्टेबल20सीतारामकांस्टेबल21गोविंदकांस्टेबल22केवलकांस्टेबल23खेमारामकांस्टेबल24भरत पाटीदारकांस्टेबल25गजराजकांस्टेबल26अंकितकांस्टेबल27मीरामहिला कांस्टेबल28द्वारिकामहिला कांस्टेबल29लीलामहिला कांस्टेबल30अनितामहिला कांस्टेबल31लोकेश रायकवालसाइबर सेल, उदयपुर32लोकेशकांस्टेबल, सीओ कार्यालय वल्लभनगर33अनिल कुमारकांस्टेबल, थाना खैरवाड़ा34नेपाल सिंहकांस्टेबल35महेंद्रकांस्टेबल, वल्लभनगर36संजयकांस्टेबल37राजेश यादवकांस्टेबल, वल्लभनगर यह पूरी टीम इस हाई-प्रोफाइल केस को हल करने में जुटी थी और अंततः सफलता प्राप्त की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में नहीं खुलेगी सेंट्रल युनिवर्सिटी, सरकार ने किया मना, आदिवासी शिक्षा और विकास की अनदेखी? उदयपुर में ऐतिहासिक भगवा युवा वाहन रैली की तैयारियां जोरों पर11000 दोपहिया वाहनों के साथ नववर्ष की पूर्व संध्या पर गूंजेगा जयघोष