24 News Update उदयपुर, अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के गगूंकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर का चतुर्थ पाटोत्सव को 3 दिवसीय श्री ब्रह्मोत्सवम् के रूप मे मनाया जा रहा है। इस्काॅन अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा जी को चार वर्ष पूर्व गीता जयन्ती पर बड़े धूमधाम से गगूंकुण्ड स्थित इस्काॅन मन्दिर मे विराजित किया था। उसी उपलक्ष्य 29, 30 नवम्बर 1 दिसम्बर को चतुर्थ वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे तीन दिवसीय ब्रह्मोत्सवम् के अन्तर्गत शनिवार को सायंकाल पांच बजे से 7 बजे तक फतेहसागर की पाल पर भजन कीर्तन करते हुए गीता वितरण किया गया। गीता जयन्ति तथा मन्दिर ब्रह्मोत्सव के अवसर पर पाटोत्सव मे आज 30 नवम्बर रविवार को प्रातः 8 बजे से वृन्दावन गोपेन्द्र कृष्ण स्वामी महाराज के प्रवचन होगें। इस पावन अवसर पर जगन्नाथ जी को पूरी धाम की तरह एक प्रकार के केक का भोग लगता है,जिसे पोडपीठा नाम से बोला जाता है। भक्तो के हाथो से निर्मित 108 शुध्द सात्विक कैक भोग धराया जाएगा। कल एक दिसम्बर को प्रातःकाल गोपेन्द्र कृष्ण स्वामी महाराज के सानिध्य मे मन्दिर मे सस्वर अखण्ड सम्पूर्ण गीतापाठ होगा।सायंकाल भगवान जगन्नाथ और गौर निताई प्रभु का महाअभिषेक करा छप्पन भोग प्रसाद धराकर भोग लगेगा। दोनो दिन सभी भक्तो के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कीगई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वसुंधरा राजे ने गढ़ी विधानसभा में दिवंगत विधायक कैलाश मीणा के पुत्र अभिषेक मीणा के घर पहुंचकर जताया शोक ऑल इंडिया सर्विस के रिटायर्ड ऑफिसर्स की द्विमासिक बैठक सम्पन्न