24 News Update उदयपुर। शहर के बीएन कॉलेज के सामने स्थित हिंगलाज माता मंदिर में चोरी की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। खास बात यह है कि यह घटना मंदिर में हाल ही में संपन्न भव्य पाठ उत्सव के मात्र तीन दिन बाद हुई, जिससे स्थानीय लोगों में रोष और चिंता का माहौल है।घटना का खुलासा तब हुआ जब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में तीन नाबालिग बच्चे देर रात मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ते हुए नजर आए, जिसके बाद वे अंदर प्रवेश कर मंदिर में रखे कीमती सामान को लेकर फरार हो गए।चोरों द्वारा मंदिर से माता के आभूषण, चांदी के छत्र और दान पेटी में रखी गई नकदी पर हाथ साफ किए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पुजारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया।गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही मंदिर में बड़े धूमधाम से पाठ उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें भव्य सजावट, भंडारा और माता की विशेष आंगी के दौरान कीमती आभूषणों का उपयोग किया गया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान मंदिर में मौजूद आभूषणों को देखकर आरोपियों के मन में चोरी की योजना बनी।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी संभवतः उसी आयोजन में मौजूद रहे होंगे, जिससे उन्हें मंदिर की व्यवस्था और कीमती सामान की जानकारी मिली।फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 साल की मेहनत रंग लाई: सिर्फ IAS–RAS की तैयारी, पवन मेघवाल RAS में चयनित आरएनटी मेडिकल कॉलेज में खुल गए ‘खोपड़ी के भाग’, ट्यूमर का अत्याधुनिक तकनीक से उपचार