24 News Update उदयपुर, 28 अप्रैल। भारतीय डाक विभाग ने आमजन को वैश्विक स्तर पर बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं का विस्तार किया है। उदयपुर डाक मंडल के अंतर्गत सभी प्रधान डाकघरों एवं उप डाकघरों में अब अंतर्राष्ट्रीय मेल सुविधा उपलब्ध कर दी गई है, जिससे नागरिक आसानी से विदेशों में पत्र, दस्तावेज एवं पार्सल भेज सकेंगे।
प्रवर अधीक्षक ने बताया कि विभाग की इन सेवाओं के माध्यम से अब 200 से अधिक देशों तक सामग्री भेजना संभव हो गया है। यह पहल विशेष रूप से व्यापार, शिक्षा, ई-कॉमर्स और व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिससे वैश्विक संपर्क और अधिक सुलभ व प्रभावी बन सके।

प्रमुख सेवाएं जो आमजन के लिए उपयोगी
ईएमएस (एक्सप्रेस मेल सेवा): सबसे तेज अंतर्राष्ट्रीय सेवा, जिससे दस्तावेज और पार्सल कम समय में दुनिया भर में भेजे जा सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा: 35 किलोग्राम तक के पार्सल विदेश भेजने की सुविधा (गंतव्य देश के अनुसार सीमा में बदलाव संभव)। आईटीपीएस (इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सर्विस): ई-कॉमर्स शिपमेंट के लिए उपयुक्त सेवा, सामान्यतः 2 किलोग्राम (अमेरिका के लिए 5 किलोग्राम तक) तक के पार्सल भेजे जा सकते हैं।

घर बैठे बुकिंग की सुविधा
ग्राहक “क्लिक एंड बुक” सुविधा के माध्यम से घर बैठे अंतर्राष्ट्रीय डाक बुक कर सकते हैं, वहीं नजदीकी डाकघर में जाकर भी यह सेवा प्राप्त की जा सकती है। डाक शुल्क पार्सल के वजन (भौतिक एवं आयतन आधारित) तथा गंतव्य देश के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं। इंडिया पोस्ट की यह पहल प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए आमजन को किफायती और भरोसेमंद विकल्प प्रदान कर रही है। विभाग का उद्देश्य तेज, सुरक्षित और पारदर्शी अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को वैश्विक स्तर पर जोड़ना है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading