श्री कामधेनु शांतिनाथ ध्यानोदय तीर्थ बलीचा में भक्तामर विधान का आयोजन24 News Update उदयपुर, 4 अगस्त। श्रीजी विधान मण्डल की महिलाओं द्वारा प्रतिमाह की भांति इस माह भी श्री कामधेनु शांतिनाथ ध्यानोदय तीर्थ, बलीचा में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ भक्तामर विधान का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस विधान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर जिनेंद्र देव की आराधना करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया।श्रीजी विधान मण्डल की मेघना जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शांतिनाथ के समक्ष मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने एक जैसी पारंपरिक एवं आकर्षक वेशभूषा धारण कर भगवान शांतिनाथ की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। सामूहिक रूप से भक्तामर स्तोत्र का सस्वर पाठ एवं भक्तामर विधान संपन्न किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म आराधना के माध्यम से विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि, परिवारों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण की मंगलकामनाएं कीं। विधान के दौरान तीर्थ परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। जिनवाणी के मधुर स्वर, भक्तामर स्तोत्र के सामूहिक पाठ तथा धार्मिक अनुष्ठानों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। महिलाओं ने नियमित रूप से ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कारों एवं धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी व्यक्त किया। श्री जी विधान मण्डल की महिलाओं ने बताया कि प्रतिमाह आयोजित होने वाले इस भक्तामर विधान का उद्देश्य धर्म आराधना के साथ-साथ समाज में धार्मिक संस्कारों का संवर्धन करना तथा नई पीढ़ी को जैन संस्कृति एवं परंपराओं से जोडऩा है। इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक जागरूकता का भी विस्तार होता है।इस अवसर पर मण्डल की सदस्य अलका जैन, मेघना जैन, ममता जैन, उषा जैन, कविता जैन, अनीता जैन, नेहा जैन, आकांक्षा जैन, संगीता जैन, अर्चना जैन, सीमा जैन, सोनिका जैन एवं सरोज जैन सहित अन्य श्रद्धालु महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कजड़ी के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, आत्महत्या का मामला दर्ज भक्तामर स्तोत्र की महिमा पर मुनियों के प्रवचन, 8 व 9 अगस्त को होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान