24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर के एमबी अस्पताल की एमआईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अभिषेक मीणा के मामले में आज अभिषेक की माता, उसके परिजन, बनजारिया और खेरवाड़ा के लोगों, अधिवक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी राजेश मीणा और एसपी योगेश गोयल से मुलाकात की और खेरवाड़ा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन देकर मुख्य रूप से अभिषेक की गिरफ्तारी के समय के थाने के सीसीटीवी फुटेज की मांग की गई। साथ ही मांग की गई कि गांव के लड़कों को डराया धमकाया जा रहा है उसे रोका जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि युवकों पर दबाव बनाकर ऐसे वीडियो बनवाए जा रहे हैं जिसमें अभिषेक को अपराधी व नशे का आदि बताया जा रहा है। खेरवाड़ा थानाधिकारी भी इस दौरान एसपी ऑफिस में मौजूद थे व उन्होंने आईजी के कक्ष के बाहर निकल रहे प्रतिनिधिमंडल के वीडियो भी बनाए। एसपी से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। इस पर एसपी ने प्रार्थना पत्र लेकर उचित कार्रवाई के लिए कहा। एसपी ने सीसीटीवी फुटेज उपब्ध कराने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि तत्काल थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए जाएं व अभिषेक की माता के पक्ष को उपलब्ध करवाए जाएं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। एसपी ने कहा कि कोई मारपीट नहीं की गई है। अभिषेक नशे का आदि था व गिरफ्तारी के बाद ही उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। आईजी ने कहा कि हम सीसीटीवी उपलब्ध करवाएंगे व उच्चाधिकारियों से जांच भी करवाई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतेहसागर झील में छलांग लगाकर ‘सागर’ ने दी जान, 5 मिनट की मशक्कत में निकाला गया शव “विचार एवं क्रिया के माध्यम से शांति” विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 25 अप्रैल से डबोक में