24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। निम्बाहेड़ा के घोसुण्डा में आयोजित सेक्टर मीटिंग में श्बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओश् अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प लिया गया। सुपरवाइजर रेखा मैडम के सानिध्य में तनुजा जैन ने कार्यकर्ताओं को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई।समाज में बेटियों के अस्तित्व को बचाने और उनकी शिक्षा के पंखों को उड़ान देने के उद्देश्य से घोसुण्डा कस्बे में एक महत्वपूर्ण वैचारिक क्रांति का आगाज हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र (प्रथम) पर आयोजित सेक्टर स्तरीय बैठक महज एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि कुरीतियों के विरुद्ध एक शंखनाद बनकर उभरी। इस बैठक में महाराज के नेतावल, ओडुंद, तुम्बडिया, घोसुण्डा और कशमोर पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों ने सम्मिलित होकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सुपरवाइजर रेखा मैडम की गरिमामयी उपस्थिति और कुशल सानिध्य में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु श्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओश् अभियान रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम साथीन तनुजा जैन ने एक प्रखर वक्ता की भूमिका निभाते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस अभियान की सूक्ष्म जानकारी दी। उन्होंने समाज की जड़ों को खोखला करने वाली बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर कड़ा प्रहार करते हुए इसके गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराया। तनुजा जैन ने भावुक कर देने वाले तथ्यों के साथ बताया कि कैसे बाल विवाह न केवल एक मासूम का बचपन छीनता है, बल्कि उसके स्वास्थ्य और भविष्य की संभावनाओं को भी अंधकारमय कर देता है।बैठक का सबसे प्रभावी क्षण वह रहा जब तनुजा जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक शपथ दिलाई। संकल्प की इस कड़ी को कानूनी और आधिकारिक स्वरूप प्रदान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से शपथ पत्र भरवाए गए, जिसमें उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह को जड़ से मिटाने और बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का लिखित संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस वृहद आयोजन का लक्ष्य न केवल जागरूकता फैलाना है, बल्कि धरातल पर बेटियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक सुरक्षित परिवेश प्रदान करना है। यह बैठक क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन की एक नई इबारत लिखने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय में मानवता की मिसालरू जैन जागृति सेंटर ने बांटे 25 ऊनी कंबल, कड़कड़ाती ठंड में मरीजों को मिली बड़ी राहत 36वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में वंडर सीमेंट ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित!