24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के महिपाल विद्यालय खेल मैदान में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिव कथा का 27 दिसम्बर शनिवार को एक ही कलर की साड़ियों में 1100 महिलाओं ने कलश शिरोधार्य कर नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली।शिव कथा को लेकर नगर के बांसवाड़ा मार्ग पर स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर से करीब 1100 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर के मंगलेश्वर महादेव से गोल चौराहा होते हुए सदर बाजार, मांडवी चौक, कलालवाड़ी होते हुए महिपाल मैदान में पहुंची। यात्रा के मैदान में पहुंचने पर भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कलश यात्रा के मार्ग में विभिन्न समुदायों द्वारा स्वागत किया गया।साध्वी चिन्मया भारती ने बताया कि शिव कथा आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी गरिमा भारती द्वारा की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, उनके चरित्र, तप, त्याग और करुणा के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक संदेशों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा का समापन 4 जनवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजन की सभी तैयारियां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब छह हजार श्रद्धालुओं के कथा श्रवण के लिए पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते विशाल टेंट, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।साध्वी चिन्मया भारती ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान देशभर में आध्यात्मिक जागरण के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, गरीब बच्चों की शिक्षा, दृष्टिहीनों की सेवा तथा देश की विभिन्न जेलों में सामाजिक परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। यह शिव कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम होगी। कथा के माध्यम से भगवान शिव के जीवन दर्शन के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाएगा।इस अवसर पर यजमानों में सनरोज महाविद्यालय के डायरेक्टर नाहरसिंह चौहान गुलाबपुरा, राजू भाई पंचाल, मोतीलाल कलाल जेठाना सहित यजमान परिवार एवं नगर, नगर के आसपास क्षेत्र सहित उदयपुर संभाग भर से भक्तजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किसानों को नहीं मिल रही सिंचाई के लिए बिजली सरकार बदली पर किसानों की समस्या नहीं बदली-बिजौला नगर के आसपास क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर फोन बंद, जिम्मेदारी गायब अवैध खनन पर पटवारी-गिरदावर नदारद, राजस्व विभाग पर माफिया से सांठगांठ के आरोप