कविता पारख 24newsupdate निम्बाहेड़ा। लायंस क्लब्स इन्टरनेशनल से संबद्ध अग्रिम युवा संगठन लियो क्लब की प्रथम सभा बुधवार रात्रि में लॉयंस भवन में लॉयंस क्लब निम्बाहेड़ा के चार्टर मेम्बर डॉ. जे एम जैन के मुख्य आतिथ्य, क्लब अध्यक्ष राजकुमार रायपुरिया की अध्यक्षता, संभागीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तोतला के विशिष्ट आतिथ्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार आगार व वरिष्ठ सदस्य मनोहर लाल वासवानी के सान्निध्य में नवगठित लियो क्लब के चार्टर सदस्यों के सेवा संकल्प से हुई। लॉयनवादी परम्परा में आरंभ सभा में लायंस क्लब सचिव एवं लियो क्लब सलाहकार अरविन्द मुंदड़ा ने स्वागतीय उद्गार व्यक्त किया। निवृत्तमान अध्यक्ष आगार ने युवा शक्ति का लियो क्लब के माध्यम से आगमन पर बधाई दी एवं सतत सेवा प्रवाह की शुभकामनाएं दी। आपने लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के प्रमुख प्रकल्पों की जानकारी देते हुए अभिनव सेवा प्रकल्पों के लिये प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि तोतला ने अपने सम्बोधन में लायंस क्लब्स इन्टरनेशनल एवं लियो क्लब की संक्षिप्त जानकारी देते हुए ऊर्जावान युवाओं को सेवा ध्येय के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. जे एम जैन ने विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के मिशन सेवा धर्म हमारा के अनुरूप विगत इक्यावन वर्षा से चल रहे सेवा अभियान की सारगर्भित जानकारी दी एवं लियो क्लब में नगर के सेवा समर्पित श्रेष्ठजनों को सम्मिलित करने पर क्लब सलाहकार अरविन्द मुंदड़ा की सराहना करी। आपने लियो से अन्धत्व निवारण, पर्यावरण संरक्षण, मधुमेह निवारण एवं युवा व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान किया साथ ही लायंस क्लब द्वारा हर सम्भव सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आश्वस्त किया। लियो क्लब सचिव सौम्य चपलोत ने कहा कि नवगठित क्लब के सभी सदस्यों का सेवा उत्साह व संकल्प हमारा प्रोत्साहन है। हमें समर्पित भाव से सेवा सहभागिता से नगर में विशिष्ट स्थान स्थापित करना है। लियो अध्यक्ष पुनीत चिमनानी ने सभी के सहयोग व सुझाव से अधिक से अधिक सेवा गतिविधिया सम्पादित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। आपने कहा कि शीघ्र ही अगली सभा में कार्यकारिणी का विस्तार कर क्लब सलाहकार के मार्गदर्शन में वार्षिक कार्य योजना तैयार की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केंद्रीय मंत्री यादव के पिताजी के निधन पश्चात शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिला प्रमुख लसड़ावन अंजुमन मदरसा कमेटी द्वारा उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मंदिर से शिवलिंग चोरी करने वाले दोषियों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग