कविता पारख 24newsupdate निम्बाहेड़ा। उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम लसड़ावन के एक मंदीर से शिवलिंग चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एवं गांव में सामप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने के तहत् गुरुवार को लसड़ावन अंजुमन मदरसा कमेटी ने निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के अनुसार ग्राम लसडावन में ढाबेश्वरी माता के मंदीर से 16 मार्च को रात्री में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिवलिंग चोरी करने का मामला सामने आया था जिस कारण गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भी कोशिश की गई, ग्राम लसडावन का पूरा मुस्लिम समाज इस कृत्य की निन्दा करता है तथा शिवलिंग को चोरी करने वाले दोषियों को गिरफतार कर सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की मांग करता है, साथ ही इस चोरी को लेकर गांव के कुछ असामाजिक तत्व धर्म विशेष के लोगो पर तंज कस रहे है तथा धर्म विशेष के खिलाफ नारे बाजी कर सामप्रदायिक सोहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही कर अंकुश लगाया जावे। ताकी गांव में आपसी सोहार्द व भाईचारा बना रहे। तथा भविषय में भी एसी किसी भी घटना को लेकर बिना किसी जांच किये समुदाय विशेष के लोगो को परेशान नहीं करें इस हेतु भी ऐसे आसामाजिक तत्वो को पाबंद करवाए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन के दौरान अंजुमन सदर मुख्तियार मोहम्मद, जाहिद शेख निम्बाहेड़ा, पूर्व सदर वली मोहम्मद, मेहम्मुद चाचा, अलीशर मोहम्मद, मुबारीक मोहम्मद, अजीज मोहम्मद, सलीम, आजाद, जमील, कालू, कालू, सलाम रफीक, अकरम, समीर, बिलाल, आसिफ गनी, साबिर मुस्ताक, ओवैस, राशिद, असीब, फारूक, रफीक, मुस्ताक, अशफाक, शेरु, आसिफ पठान, साबिर, रिजवान, गीसू,सुल्तान सत्तार सहित कई मुस्लिम समाजजन मौजूद थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवगठित लियो क्लब ने लिया सेवा संकल्प सीबीएन ने कोटा -उदयपुर राजमार्ग पर 2.405 ग्राम अफीम बरामद एवं तीन गिरफ्तार