🚴 हल्दीघाटी की माटी को नमन के साथ नमोकॉन-2025 का शुभारंभ📅 1 मार्च को उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यपाल हरिभाउ बागड़े 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. पुनीत अग्रवाल ने कहा कि एनएमओ पूरे भारत में चिकित्सा सेवा और जनजागृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। संगठन नॉर्थ ईस्ट में ऋषि कश्यप यात्रा, कश्मीर में धन्वंतरि यात्रा और विभिन्न सेवा यात्राओं का संचालन कर रहा है। वे शुक्रवार को नमोकॉन-2025 के सिलसिले में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एनएमओ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अश्विनी टंडन ने बताया कि देशभर के 700 से अधिक मेडिकल कॉलेजों में से 300 में एनएमओ सक्रिय रूप से कार्यरत है। 🚴 हल्दीघाटी तक ऐतिहासिक साइकिल यात्रा नमोकॉन-2025 के तहत 28 फरवरी को स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के रूप में साइकिल यात्रा निकाली गई।✅ साइकिल यात्रा अनंता मेडिकल कॉलेज से सुबह 7:15 बजे प्रारंभ हुई और हल्दीघाटी होते हुए नाथद्वारा पहुंची।✅ 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 50 से अधिक छात्राएं भी शामिल रहीं।✅ यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हल्दीघाटी के ऐतिहासिक स्थलों, श्रीनाथजी और शिव प्रतिमा के दर्शन किए।✅ शाम को प्रताप गौरव केंद्र में ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ पर विशेष लेजर शो का भी आनंद लिया गया। 🎤 उद्घाटन समारोह: चिकित्सा जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल 📌 शनिवार, 1 मार्च को शाम 5 बजे रवींद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के नवीन सभागार में नमोकॉन-2025 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा।🔹 मुख्य अतिथि: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ किशनराव बागड़े🔹 विशिष्ट अतिथि: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रमेश पप्पा और क्षेत्रीय संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल 🏥 मेडिकल साइंस में नवाचार और चुनौतियों पर विशेष सत्र 📍 1 मार्च को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉ. गट्टानी हॉल में ध्वजारोहण के साथ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत होगी।📍 मुख्य आकर्षण:✔ साइंटिफिक प्रेजेंटेशन✔ चिकित्सा कर्मियों पर हिंसा पर पैनल डिस्कशन✔ डॉ. अब्बाजी ठाटे व्याख्यान✔ क्लिनिकल प्रैक्टिस में नवाचार पर विशेष सत्र 🎭 2 मार्च: रोचक इवेंट्स और सेवा कार्यों पर चर्चा 📌 दूसरे दिन (2 मार्च) होने वाले प्रमुख कार्यक्रम:✅ जनरल बॉडी मीटिंग✅ रंगोली, पोस्टर मेकिंग, मेडिकल व डेंटल क्विज✅ ई-पोस्टर, फ्री पेपर सेशन और रिसर्च मैथोडोलॉजी✅ वनवासी कल्याण आश्रम, बांसवाड़ा परियोजना और एनएमओ सेवा कार्यों पर विशेष चर्चा✅ एनएमसी द्वारा चयनित मेडिकल स्टूडेंट्स के फैमिली अडॉप्शन प्रोग्राम का आयोजन 🎓 समापन सत्र में प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी शामिल 📍 2 मार्च को समापन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे:🏛️ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया📢 आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख स्वांत रंजन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। एनएमओ उदयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल जैन ने बताया कि नमोकॉन-2025 चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए सीखने, अनुसंधान करने और समाज सेवा को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर है। 📌 #Namocon2025 #MedicalConference #Udaipur #HealthcareInnovation Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यू डी टैक्स वसूली को लेकर निगम ने फिर 2 इमारतों को किया सीज, एक प्रतिष्ठान ने हाथों हाथ दिया चेक, रोकी सीज की कार्यवाही उदयपुर में मुस्लिम समाज का पहला रोजा 2 मार्च से शुरू होगा