उदयपुर। जिला परिषद बोर्ड के सफल 5 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को होटल पेराडाइज, सौभागपुरा में स्नेह भोज समारोह आयोजित किया गया। जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला परिषद बोर्ड के सभी सदस्य, अधिकारी–कर्मचारी और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। “बिना राजनीतिक भेदभाव केंद्र–राज्य की योजनाएं जनता तक पहुंचीं”—पुष्कर तेली कार्यक्रम की जानकारी निजी सहायक राकेश मीणा ने दी।स्नेह भोज में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष एवं उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली ने कहा कि बीते पांच वर्षों में सभी सदस्यों के सहयोग से बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के जिला परिषद ने कार्य किया।उन्होंने बताया कि बोर्ड ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। “सभी सदस्यों की सहमति से कार्य स्वीकृत, लक्ष्य था आमजन को राहत”—ममता कुंवर पंवार जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले पांच वर्षों में जिले की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में सदस्यों की सहमति और अनुशंसा के आधार पर विकास कार्य स्वीकृत किए गए उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहा कि हर पंचायत को राहत मिले और किसी क्षेत्र की उपेक्षा न हो।उन्होंने सफल कार्यकाल में सहयोग देने के लिए— सभी जिला परिषद सदस्यों अधिकारियों एवं कर्मचारियों पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से बढ़ा कार्यक्रम का महत्व स्नेह भोज में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें— प्रमोद सामर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौर पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान तख्त सिंह शक्तावत भंवर सिंह पंवार पूर्व जिला प्रमुख शांति लाल मेघवाल देहात महामंत्री कन्हैया लाल मीणा ललित सिंह सिसोदिया शहर महामंत्री देवीलाल सालवी पंकज बोराणा इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरमा राम अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेंद्र शर्माऔर सभी जिला परिषद सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समारोह का संचालन मुकेश चौबिसा ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानवाधिकार दिवस पर MLSU में जागरूकता का बड़ा संदेश, विधि महाविद्यालय में व्याख्यान, रैली और मानव श्रंखला का आयोजन, संविधानिक मूल्यों पर जोर सागवाड़ा में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, दिव्यांग अनवर शेख को समाजसेवी भट्ट परिवार ने दिलाई स्कूटी