सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की अद्वितीय मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी अमित भटृ और डॉ. चिरायु भटृ ने दिव्यांग मुस्लिम युवक अनवर शेख को स्कूटी भेंट की, जिससे वह सम्मानपूर्वक रोजगार कर सकें।

मिली जानकारी के अनुसार अनवर बचपन से ही एक पैर से दिव्यांग हैं, वहीं कुछ समय पहले हुए हादसे में उनका दूसरा पैर भी फ्रैक्चर हो गया। दोनों पैरों से पूरी तरह विकलांग होने के बाद अनवर पर रोजमर्रा के खर्चों का भारी संकट आ गया। निराशा के इस दौर में उन्होंने समाजसेवी शेख राजू भाई बर्तनवाला से संपर्क कर अपनी पीड़ा बताई।

अनवर ने मुख्यमंत्री दिव्यांग योजना के तहत स्कूटी की मांग की थी, पर तकनीकी समस्या के कारण लाभ नहीं मिल सका। जिले में जहाँ 32 दिव्यांगों को स्कूटी मिली, वहाँ अनवर का नाम नहीं आने से वह बेहद मायूस हो गए। अनवर की दुःखभरी स्थिति सुनकर बर्तनवाला ने अपने मित्र और समाजसेवी अमित भटृ से संपर्क किया और पूरी बात बताई।

मानवता के इस आह्वान पर भटृ परिवार ने तुरंत अनवर के लिए स्कूटी दिलाने का निर्णय लिया। अनवर की पसंद जानकर उन्हें ब्लू रंग की स्कूटी दिल्ली से मंगवाई गई। 11 दिसम्बर को आयोजित एक छोटे समारोह में डॉ. चिरायु भटृ, गलियाकोट उपसरपंच हारून बादशाह, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार भगवतीलाल पंचाल और सेवी शेख राजू भाई बर्तनवाला ने अनवर को स्कूटी की चाबी भेंट की।

इस सहयोग ने न केवल अनवर को आत्मनिर्भरता का नया अवसर दिया, बल्कि यह कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द का भी प्रेरक उदाहरण बन गया। ज्ञात रहे कि इसी परिवार ने पहले भी मुस्लिम समाज के सुल्तान पठान का गिरवी रखा घर छुड़वाकर उन्हें मकान का मालिकाना हक दिलाया था।

कार्यक्रम में उर्दू शिक्षक शाकीर बेग, सुन्नी जुमात हबीब शेख इकबाल, असलम हारून घांची, रईस सहित समाजजन उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading