24 News Update उदयपुर। जिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित 72वीं राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले और भी रोमांचक हो गए। तेज रफ्तार खेल, सटीक रेड और मजबूत डिफेंस के चलते दर्शकों को एक के बाद एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। मेज़बान उदयपुर की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबदबा बनाए रखा।
महिला वर्ग में उदयपुर टीम ने सवाईमाधोपुर को 26 अंकों के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी मजबूती साबित की। वहीं पुरुष वर्ग में उदयपुर की टीम ने दिन के दोनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की। पहले मैच में उदयपुर ने बारां को 25 अंकों से हराया, इसके बाद सिरोही के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उदयपुर ने 30 अंकों की बड़ी जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली।
दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में देवीलाल सालवी, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजमल चित्तौड़ा, अशोक आमेटा, विष्णु प्रजापत, तख्तसिंह शक्तावत, शंभूलाल गमेती, जितेन्द्र नागदा, कमल कुमावत, खुशबू मालवीय, सीमा चम्पावत, के.एल. साहू, यशवंत मंडोवरा, चेतन जैन, विजय विप्लव, अशोक गरबड़ा एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।
आयोजन समिति के चेयरमैन प्रमोद सामर एवं जालमचंद जैन ने सभी अतिथियों का पारंपरिक मेवाड़ी पाग और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। जिला कबड्डी संघ उदयपुर के सचिव मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे राउंड के पुरुष वर्ग के मुकाबलों में जयपुर ने बीकानेर को 20 अंकों से, राजस्थान पुलिस ने दौसा को 22 अंकों से, नागौर ने कड़े मुकाबले में हनुमानगढ़ को 1 अंक से हराया। अलवर ने भरतपुर को 22 अंकों से तथा अजमेर ने टोंक को 19 अंकों से मात दी। वहीं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की टीम ने चित्तौड़गढ़ को 26 अंकों से, सीकर ने चूरू को 5 अंकों से, राजस्थान पुलिस ने राजसमंद को 19 अंकों से, जयपुर ने नागौर को 21 अंकों से और जोधपुर ने गंगानगर को 18 अंकों से हराया।
महिला वर्ग के मुकाबलों में सिरोही ने बारां को 15 अंकों से, सीकर ने हनुमानगढ़ को 15 अंकों से, बाड़मेर ने श्रीगंगानगर को 30 अंकों से, जयपुर ने चूरू को 20 अंकों से, राजस्थान पुलिस ने टोंक को 25 अंकों से, नागौर ने उदयपुर को 36 अंकों से, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने झुंझुनू को 21 अंकों से तथा भीलवाड़ा ने पाली को 7 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सुबह 8 बजे से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि शाम को सेमीफाइनल मुकाबलों के साथ रोमांच अपने शिखर पर पहुंचेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading