24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के अवानी गांव में बीती रात अपराधियों ने जिस तरह से बर्बरता दिखाई, उसने ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पांच नकाबपोश बदमाशों ने रात के सन्नाटे में एक खेत स्थित मकान का दरवाजा उखाड़कर अंदर घुसते हुए चाकू की नोक पर एक वृद्ध दंपति से लूट की वारदात को अंजाम दिया।घटना अवानी गांव के खेजड़ीया खेत स्थित मकान की है, जहां मोहनी बाई और उनके पति कुशाल सिंह रात में सो रहे थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही मोहनी बाई के गले पर चाकू अड़ाया और मुंह दबाकर शोर मचाने से रोका। इसके बाद आरोपियों ने महिला के नाक की नथनी, कानों के गहने और सिर का बोर जबरन खींच लिया। खींचतान में महिला के कान और नाक से खून बहने लगा, जिससे वे लहूलुहान हो गईं।जब बदमाश महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़े तोड़ने लगे, तब असहनीय दर्द के कारण मोहनी बाई चीख पड़ीं। आवाज सुनकर पास में सो रहे पति कुशाल सिंह जाग गए और उन्होंने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उनका गला दबाकर उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।दंपति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश करीब चार तोला सोने के जेवरात लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। घटना के बाद से अवानी गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है।सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। घायल वृद्धा मोहनी बाई को उपचार के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रमिकों की देशव्यापी हड़ताल : उदयपुर में कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर जनविरोधी नीतियों के आरोप कमल में कीचड़ : भाजपा के पूर्व पार्षद पर लगे दुष्कर्म के आरोप, मोबाइल स्विच ऑफ