24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राज्य सरकार द्वारा आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ग्रामीण सेवा शिविर” अभियान के तहत गुरुवार को निंबाहेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत भगवानपुरा में शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली।जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र लाभार्थी शासन की योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किए जा रहे हैं, अतः इनका उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक लाभ पहुंचाना है।शिविर में राजस्व, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्रम, उद्यान, विद्युत, जलदाय सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिन पर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया और योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, राजस्व अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री जैन दिवाकर कमल गोशाला में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया संतों की उपस्थिति में भैरवनाथ मंदिर के नवीनीकरण की आधारशिला और शिला पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न