24 News Udpate उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराने के उद्देश्य से नगर निगम ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।बैठक में निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि उदयपुर केवल पर्यटन के लिए ही नहीं बल्कि स्वच्छता के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाए, इसके लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ आमजन की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। उन्होंने स्कूलों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी समूहों को भी स्वच्छता अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी कचरा संग्रहण वाहनों को जीपीएस प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे उनकी नियमित निगरानी संभव हो रही है। इसके अलावा गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को लेकर शहरभर में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।निगम द्वारा प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को भी अधिक प्रभावी बनाया गया है। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, उद्यानों के रखरखाव, प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई, नालियों एवं सड़कों की मरम्मत तथा डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।के.के. गुप्ता ने सुझाव दिया कि प्रत्येक वार्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण और समीक्षा की व्यवस्था मजबूत की जाए ताकि स्वच्छता कार्यों की गुणवत्ता लगातार बनी रहे।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कभी भी बिना पूर्व सूचना के शहर का निरीक्षण कर सकती है। निरीक्षण के दौरान टीम शहर की सफाई व्यवस्था के साथ आमजन से फीडबैक भी लेगी। इसको देखते हुए निगम प्रशासन ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। बैठक में दिनेश कुमार मंडोवरा, मनीष अरोड़ा, अखिल गोयल, रितेश पाटीदार, सत्यनारायण शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा सहित निगम के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अपहरण और दुष्कर्म मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद 24 News Update 16 05 2026 Epaper-39 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें