– पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में दी जानकारी 24 News Update उदयपुर। शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने और वन भूमि को संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार नगर वन और नगर वाटिकाओं की स्थापना पर नए प्रस्तावों पर विचार करेगी। यह जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में दी।भूपेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2020 से केंद्र सरकार नगर वन योजना लागू कर रही है। इस योजना का उद्देश्य शहरों और आसपास के क्षेत्रों में नगर वन एवं वाटिकाओं का विकास कर हरित आवरण बढ़ाना, भूमि क्षरण रोकना और अतिक्रमण से संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें यदि नगर वन अथवा नगर वाटिकाओं की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजती हैं, तो मंत्रालय उनकी समीक्षा कर स्वीकृति प्रदान करेगा।मंत्री ने आगे बताया कि मंत्रालय ग्रीन इंडिया मिशन (GIM), नगर वन योजना (NVY) और मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटेट एंड टैन्जिबल बेनिफिट्स (MISHTI) जैसी योजनाओं के जरिए वनीकरण और पुनर्वनीकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा, प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) के तहत भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्य किए जा रहे हैं।सरकार समय-समय पर अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव और वन्यजीव सप्ताह जैसे अवसरों पर सामूहिक वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित करती है। पिछले वर्ष 5 जून से शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर पुलिस ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के आदेशों की धज्जियां, RTI में खुलासा – हिरासत में मानवाधिकारों की रक्षा से जुड़े निर्देशों की रिपोर्ट आयोग को नहीं भेजी नदी पेटे में अतिक्रमण और नदी किनारे बिना नियमों के हो रहे निर्माण पर तत्काल हो कार्यवाही – जैन