24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बाघपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आमजन को तलवार दिखाकर भयभीत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना बाघपुरा के थानाधिकारी श्री वेलाराम ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह कार्रवाई मेला ग्राउण्ड के पास धामणी कच्चे रोड पर की। आरोपी व्यक्ति लोहे की धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डराता-धमकाता नजर आया और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की स्थिति में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुरेश कुमार पुत्र विरजी निवासी फुटागढ़, थाना फलासिया, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से तलवार जब्त की। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: श्री वेलाराम, उप निरीक्षक, थानाधिकारी श्री भैरूलाल, हैड कांस्टेबल नं. 2487 श्री कमलेश, कांस्टेबल नं. 1368 श्री शंकरलाल, कांस्टेबल नं. 1028 श्री महेन्द्र, कांस्टेबल नं. 1028 यह कार्रवाई श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा और श्री नेत्रपाल सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त झाड़ोल के सुपरविजन में की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रहागीर से मारपीट कर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद करने का प्रयास जारी रेपिडो राइडर बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, सुनसान इलाके में सवारी को ले जाकर की थी मारपीट व लूट