24 News Update थाना धानमण्डीः- दिनांक 24.10.2023. को प्रार्थी श्री विजय साहू पिता पुरुषोतम जी निवासी म.न. 33 तेल बाजार, धानमण्डी जिला उदयपुर द्वारा रिपोर्ट पेश की गई कि मुझे मेरे साडू अमित साहू ने अपने प्रोपर्टी के पार्टनर अशोक राव पिता श्री उदयराव निवासी 191. हायर सेकेंडरी स्कूल रोड, गांव नाई, तहसील गिर्वा जिला उदयपुर के स्वामित्व के एक भूखण्ड राजस्व ग्राम सवीनाखेडा, तहसील गिर्वा जिला उदयपुर के आराजी नंबर 1369 में स्थित होकर कुलिया क्षेत्रफल 1955 वर्ग फीट बताते हुए जानकारी दी कि इसका आबादी पट्टा दिनांक 26.08.1985 को तितरडी ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया है एवं जिसकी स्वामी शान्ता पिता छगनलाल गुर्जर निवासी बलीचा उदयपुर ने अपने सगे भाई गिरधारी गुर्जर पिता छगनलाल जी गुर्जर निवासी बलीचा उदयपुर को यह भूखंड बेच दिया है और गिरधारी गुर्जर ने उक्त भूखंड का मौखिक विक्रय इकरार किया है एवं अशोक राव को रूपयो की आवश्यकता होने से बेचना चाहता है। मुझे अमित साहू ने अशोक राव से मिलाया। अमित साहू के कहने पर अशोक राव पर विश्वास कर अशोक राव से एग्रीमेन्ट करवाकर एग्रीमेन्ट के अनुसार अशोक राव व अमित साहू ने मुझ से कुल 32,51,000 रूपये प्राप्त किये। रजिस्ट्री से पहले यूआईटी ने उक्त भूखण्ड पर बाउण्ड्री वॉल बनाकर उस पर यह सम्पति यूआईटी की होने का लिखवा दिया, जिसकी जानकारी मुझे अखबार में छपी खबर से हुई, जिस पर मेनें अमित साहू से भूखण्ड या रूपये वापस दिलाने हेतू कहा, मगर अशोक राव द्वारा बार बार टालमटोली कर समय लेता रहा। अशोक राव व अमित साहू द्वारा यूआईटी के भूखण्ड का ग्राम पंचायत से पट्टा निकलवा कर भूखण्ड मालिक से बिना ईकरार किये भूखण्ड का प्रार्थी से एग्रीमेंट कर 32,51,000 रूपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 127/2023 धारा 420,406 भादस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्री कैलाशचन्द खटीक वृताधिकारी, वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री गजवीरसिंह थानाधिकारी धानमण्डी मय टीम द्वारा प्रकरण में धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी अमित साहू पिता अम्बालाल साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ज्योति नगर, शोभागपुरा, सुखेर जिला उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा भिजवाया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।टीम प्रभारी व सदस्य :- श्री गजवीरसिंह थानाधिकारी थाना धानमण्डी। श्री बिहारीलाल स.उ.नि. थाना धानमण्डी। श्री कैलाश सैन कानि. 1819 थाना धानमण्डी। श्री सचिन कानि. 1009 थाना धानमण्डी । श्री अनिल कानि. 2655 थाना धानमण्डी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयड़ जैन तीर्थ में गुरु पूर्णिमा पर अष्ट प्रकार की पूजा, साध्वियों के प्रवचनों में बही श्रद्धा की धारा महिला को जादु-टोने से गहने डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, माल मशरूका बरामद