24 News Update उदयपुर। शिव महोत्सव समिति की बैठक सोमवार को गंगा के चौथे पायें, गंगु कुंड परिसर में अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रावण मास की नाग पंचमी पर, आगामी 29 जुलाई को गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर लंबी 20वीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यात्रा को और अधिक भव्य व सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शर्मा ने बताया कि इस बार 11 हजार कावड़ियों द्वारा महादेव का अभिषेक करने का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष करीब 9 हजार श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए थे।सात दिवसीय धार्मिक-सामाजिक आयोजनकावड़ यात्रा में हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा यात्रा से पूर्व सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।बैठक में प्रमुख सदस्य रहे उपस्थितसमिति प्रवक्ता के.के. कुमावत ने बताया कि बैठक में एडवोकेट रामकृपा शर्मा, महेश भावसार, गोपालकृष्ण औदिच्य, आनंदीलाल चितौड़ा, दिनेश दवे, मान सिंह हाड़ा, शिवशंकर नागदा, देवेंद्र बेरवा, पुष्करलाल दवे, शंकर गमेती, शेखर रावल, संतोष शर्मा, भागीरथसिंह जोधा, यशवंत चौधरी और प्रवीण औदिच्य सहित कई सदस्यों ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने और अधिक से अधिक आमजन को जोड़ने को लेकर अपने सुझाव दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “राज्य प्रभारी राठौड़ ने कराया योगाभ्यास”, “साध्वी बहिनों ने ध्यान का महत्व बताया” राष्ट्र चेतना यज्ञ के साथ आज से हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह का शुभारंभ, हल्दीघाटी की पुण्यधरा पर गूंजेंगे वेदमंत्र, विजय संदेश यात्रा और चित्रकला कार्यशाला भी