24 News update उदयपुर। श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान की ओर से आयोजित होने वाला “12वां अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान एवं सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह-2025” आगामी 17 मई 2026, रविवार को उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच टाउन हॉल, नगर निगम परिसर में प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 600 से अधिक प्रतिभाओं और 50 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।समारोह की पूर्व तैयारी को लेकर रविवार को पंचायत समिति गिर्वा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, रेती स्टैंड में बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्थान के केंद्रीय संयोजक एवं सांसद डॉ. मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि रहे, जबकि संस्थान के संरक्षक एवं गुरुगोविंद जनजाति विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. टी.सी. डामोर तथा संस्थान अध्यक्ष पी.एल. डेण्डोर ने अध्यक्षता की।संस्थान के केंद्रीय महासचिव डॉ. शंकर एच. बामनिया ने बताया कि समारोह में राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृहरक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी तथा राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आठ श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कारसमारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक नेतृत्व और विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को आठ अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें— आदि कवि वाल्मीकि गौरव पुरस्कार — विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक एवं पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वालों को। मेवाड़ वीर राणा पूंजा भील प्रतिभा पुरस्कार — अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं को। वीर बालक एकलव्य प्रतिभा पुरस्कार — मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को। शहीद वीर बाला काली बाई प्रतिभा पुरस्कार — माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को। शहीद नानकजी भील सामाजिक नेतृत्व पुरस्कार — उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को। पद्मश्री धनुर्धर श्री लिम्बाराम खेल रत्न पुरस्कार — राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को। इसके अलावा मानगढ़ धाम पुरस्कार एवं नानाभाई पुरस्कार शिक्षकों को प्रदान किए जाएंगे। नौ जिलों की प्रतिभाएं होंगी शामिलकार्यक्रम में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, सिरोही, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़ और पाली जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाले सर्व समाज के 50 से अधिक शिक्षकों का भी गौरव सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और डॉक्यूमेंट्री का होगा प्रदर्शनसमारोह के दौरान संस्थान की वार्षिक स्मारिका “उड़ान : एक प्रेरणा” का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग सत्र तथा संस्थान द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री फिल्म “गौरव की राह” का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समारोह में संस्थापक एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, क्षेत्र के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व कुलपति एवं जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूर्व तैयारी बैठक में डॉ. मन्नालाल रावत, डॉ. टी.सी. डामोर, पी.एल. डेण्डोर, भरत परमार, सी.बी. मीणा, निरंजन दरंगा, लालूराम गरासिया सहित कोर कमेटी के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोगुंदा में दो सड़क हादसे, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सफल हुई बेहद जटिल हार्ट सर्जरी, दिल के दोनों ऊपरी चैम्बरों में फैले विशाल ट्यूमर को 6 घंटे चली सर्जरी में निकाला