24 News update उदयपुर। 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर राजस्थान विद्यापीठ के प्रताप नगर स्थित महाराणा खेल मैदान में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यापीठ के तीनों परिसरों के कार्यकर्ता, क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।योग गुरु डॉ. रोहित कुमावत, अनिता राजपूत और मानव कुमावत ने उपस्थित लोगों को करीब एक घंटे तक विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसमें प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, वज्रासन, चक्रासन, वक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, पश्चिमोत्तानासन, गोमुखासन, मत्स्यासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन और पादहस्तासन सहित कई योग क्रियाएं करवाई गईं। कार्यक्रम के अंत में हास्य योग का भी अभ्यास कराया गया।योग शिविर का शुभारंभ रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग और प्रो. हेमेन्द्र चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। योग के माध्यम से तन, मन और आत्मा को संतुलित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही भारत योग के माध्यम से विश्व गुरु रहा है, लेकिन आज की युवा पीढ़ी तकनीकी युग में योग से दूर होती जा रही है, जिसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि “योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं, बल्कि पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी है।” योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, संवेदनात्मक और प्राकृतिक संतुलन स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि योग से सकारात्मक विचारों का संचार होता है और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव होता है। भाग-दौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है।योग शिविर में रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पारस जैन, प्रो. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, प्रो. मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. हेमेन्द्र चौधरी, प्रो. अमी राठौड़, प्रो. रचना राठौड़, प्रो. सुनीता मुर्डिया, डॉ. लीली जैन, डॉ. चन्द्रेश छतलानी, कृष्णकांत कुमावत, डॉ. शाहिद कुरैशी, डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. गुणबाला आमेटा, डॉ. धीरेन्द्र सिसोदिया, डॉ. हिम्मत सिंह, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. हरीश मेनारिया, मनोज रायल, लहरनाथ, डॉ. ललित सालवी, डॉ. हरीश चौबीसा, त्रिभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोहित कुमावत ने किया, जबकि आभार डॉ. तरुण श्रीमाली ने व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ब्लिंकिट ने डिलीवर किया एक्सपायर्ड दही, उदयपुर के ग्राहक ने जताई नाराज़गी गंगोद भव कुंड परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने किया योगाभ्यास