24 News Update उदयपुर। उदयपुर निवासी प्रणव चौहान ने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit पर एक्सपायर्ड दही डिलीवर करने का आरोप लगाया है। प्रणव चौहान के अनुसार उन्होंने 22 जून 2026 को दही ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी मिलने के बाद पैकेट पर अंकित जानकारी देखने पर पता चला कि उत्पाद की “Use By” तिथि 21 जून 2026 थी, जो डिलीवरी से पहले ही समाप्त हो चुकी थी। ग्राहक का कहना है कि खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि निकलने के बाद उनकी बिक्री और डिलीवरी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कंपनी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की मांग की है। प्रणव चौहान ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे ऑनलाइन मंगाए गए खाद्य उत्पादों की पैकिंग एवं एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिल्पग्राम में हुआ योगाभ्यास राजस्थान विद्यापीठ में 12वां विश्व योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया, पूरा शहर हुआ योगमय