24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा के रामनिवास धाम, रामकोठी परिसर में शुक्रवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे शाहपुरा, बनेड़ा, शाहपुरा कोर्ट, फुलिया कलां आदि जगहों पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया,जिसमें स्थानीय प्रशासन, चिकित्सा विभाग व नागरिकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसे विधायक डॉ. लालाराम बैरवा, उपखंड अधिकारी, डीवाईएसपी तथा चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग प्रभारी डॉ. दीपिका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर योगाचार्य धारा सिंह द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराए गए तथा उनके स्वास्थ्य लाभ और मानसिक संतुलन पर प्रकाश डाला गया।ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि “योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और जीवन में संतुलन भी प्रदान करता है।”उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में चिकित्सा विभाग की भूमिका अत्यंत सहयोगात्मक रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा विभाग के स्टाफ — खुशबू प्रजापत, नर्सिंग स्टाफ पुष्पेंद्र जिंदगर, शीतल शर्मा, अशोक जाट, भावना चौधरी, रिंकू धाकड़, विनोद कुमार भील, प्रियंका जोशी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम के समापन पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सभी उपस्थित नागरिकों को योग अपनाने का संकल्प दिलवाया और कहा कि “योग को जीवन में अपनाकर ही हम एक स्वस्थ समाज की कल्पना को साकार कर सकते हैं।शाहपुरा अभिभाषक संस्था द्वारा भी योग दिवस पर योग करके जनता को दिया संदेशअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी के निर्देशन मे हार्टफुलनेस संस्था व अभिभाषक संस्था के सहयोग न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान हार्टफुलनेस संस्था के योग प्रशिक्षक रामस्वरूप काबरा एवं हितेश शर्मा द्वारा योग व प्राणायाम क्रिया व ध्यान प्रशिक्षक व अधिवक्ता नाहर सिंह बंजारा द्वारा ध्यान क्रियाएं संपन्न कराई गयी।इस आयोजन का उद्देश्य न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा एवं मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना है।इस दौरान अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा, सहसचिव कमलेश मुंडेतियाँ वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोक चंद नौलखा व अन्य अधिवक्ता व समस्त न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकान्त व्यास एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबराना में 11वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।जिसमें योग प्रशिक्षक दरियाव खटीक ने ग्रामीणों सहित राजकीय कार्मिकों को योग अभ्यास करवाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation CID क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, 8 साल से फरार ₹25,000 का इनामी संदीप बावरिया गिरफ्तार कुंवर भुवन्यु सिंह सिसोदिया बने प्रतापगढ़ रियासत के नए महारावत, राजतिलक समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न