नई दिल्ली। ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मंगलवार को IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल एप पर परेशानी का सामना करना पड़ा। टिकट बुकिंग के दौरान यूजर्स को हाई लोड का मैसेज दिखाई दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत तत्काल टिकटों की बुकिंग के समय सामने आई। वेबसाइट खुलने में देरी हुई, जबकि कई यूजर्स लॉगिन और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। इस तकनीकी परेशानी पर रेलवे की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यात्रियों के अनुसार, वेबसाइट का पेज या तो खुल नहीं रहा था या काफी देर तक लोड होता रहा। यूजर आईडी और पासवर्ड डालने पर लॉगिन एरर आया। कुछ मामलों में ट्रेन और यात्रियों का विवरण भरने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। वहीं, कई यूजर्स ने खाते से पैसे कटने के बावजूद तत्काल टिकट कन्फर्म होने का संदेश नहीं मिलने की शिकायत की।

पैसा कटने पर दोबारा बुकिंग से बचें
IRCTC पर भुगतान के बाद टिकट नहीं बनने की स्थिति में यात्रियों को तत्काल दोबारा बुकिंग करने से बचना चाहिए। पहले वेबसाइट या एप में ‘My Transactions’ अथवा ‘Booked Ticket History’ पर जाकर टिकट का स्टेटस जांचना चाहिए। भुगतान कटने के बाद टिकट जारी नहीं होने पर IRCTC के अनुसार रकम सामान्यतः 3 से 5 कार्यदिवस में खाते में वापस आ जाती है। तकनीकी परेशानी बनी रहने पर यूजर्स दूसरे ब्राउजर या इनकॉग्निटो मोड से प्रयास कर सकते हैं। IRCTC ने सहायता के लिए 14646, 08044647999 और 08035734999 हेल्पलाइन नंबर दिए हैं। इसके अलावा etickets@irctc.co.in पर ईमेल भेजकर शिकायत की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर रेलवे आरक्षण काउंटर से भी टिकट बुक कराया जा सकता है।

तत्काल बुकिंग के समय बढ़ता है सर्वर पर दबाव
IRCTC पर रोजाना सुबह 10 बजे एसी तत्काल और 11 बजे नॉन-एसी यानी स्लीपर तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के एक साथ वेबसाइट और एप पर पहुंचने से सर्वर पर लोड बढ़ जाता है। त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में भी ऑनलाइन बुकिंग का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में वेबसाइट की गति प्रभावित होने और लॉगिन या भुगतान संबंधी त्रुटियां आने की आशंका रहती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading