फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में मामूली पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके ही पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड फायर किए, जिनमें से 9 गोलियां परमजीत को लगीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परमजीत सिंगापुर में रहते थे और 5 नवंबर को भांजे की शादी में शामिल होने भारत आए थे। 24 नवंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार रात जिम से लौटने के बाद उन्होंने अपनी निर्धारित पार्किंग में खड़ी पड़ोसी की गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।घटना सेक्टर-21सी स्थित बिल्डिंग नंबर 641 की है। परमजीत का परिवार पहली मंजिल पर, जबकि आरोपी मोनू शर्मा का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। बताया गया कि पार्किंग के साथ कुत्ते को परिसर में पॉटी कराने को लेकर भी दोनों परिवारों के बीच तनाव था। चार-पांच दिन पहले भी परमजीत के बेटे शौर्य और मोनू के बीच विवाद हुआ था, जिसे तब सुलझा लिया गया था।वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूसों के खोल बरामद किए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने परमजीत के बेटे शौर्य की शिकायत पर मोनू शर्मा उर्फ मोहन, उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation SIR विरोध: इमरान खान ने बिना शर्त माफी मांगी, भविष्य में प्रदर्शन से दूर रहने की दी अंडरटेकिंग कांग्रेस विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिलने से हड़कंप, जांच शुरू, विधायक का दावा- दोनों पुलिसकर्मी थे