रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट से जैकेट लेने गार्ड रूम जाने की बात कहकर निकला था किशोर; पिता ने पुलिस में दर्ज करवाई गुमशुदगी, मथुरा रेलवे स्टेशन के आसपास देखे जाने की सूचना जयपुर 10 नवम्बर। दीपावली की खुशियों के बीच जयपुर के सिरसी रोड स्थित रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट से 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता ने बिंदायका थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर दीपावली की शाम परिवार के साथ पूजा में शामिल हुआ था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपार्टमेंट परिसर में पटाखे जलाने के लिए नीचे आए। रात करीब 9:45 बजे जब परिवार वापस फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचा तो किशोर ने अपने पिता से कहा कि वह अपना जैकेट गार्ड रूम से लेकर आता है। पिता अपने छोटे बेटे के साथ फ्लैट में चले गए। करीब आधे घंटे तक किशोर के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता ने अपनी पत्नी के साथ पूरी सोसायटी में किशोर को तलाश किया तथा उसके मित्रों और परिवारजनों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 9 नवम्बर 2026 को बिंदायका थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।मथुरा रेलवे स्टेशन के आसपास देखे जाने की सूचनापरिजनों की ओर से जारी तलाश संबंधी पोस्टर में किशोर का नाम गौरल सिंह राजपुरोहित उम्र लगभग 17 वर्ष बताया गया है। उसकी जयपुर से मथुरा आने की जानकारी मिली है तथा उसे मथुरा रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखे जाने की सूचना भी दी गई है। पोस्टर में उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच, रंग गोरा, शरीर दुबला तथा बाल काले और छोटे बताए गए हैं।परिजनों की आमजन से अपीलकिशोर के पिता डॉ. मनीष राजपुरोहित ने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से विशेष अपील की है कि यदि किसी को किशोर दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। परिजनों का कहना है कि किसी भी छोटी-सी सूचना से किशोर को सुरक्षित घर लौटाने में मदद मिल सकती है। संपर्क सूत्र :डॉ. मनीष राजपुरोहित9887022385 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपावली पर लक्ष्मी पूजन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले— रामराज्य की अवधारणा को सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प से जोड़ें पुराने सिक्कों के लाखों दिलाने का झांसा, AI से डरावने वीडियो और फर्जी पुलिस नोटिस भेजकर ब्लैकमेलिंग, प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान