24 News Update चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ शहर के सिविल लाइन इलाके में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक सरकारी शिक्षिका के घर में सेंध लगाई। शिक्षिका माया जोशी उस समय अपने गांव करेडा गई हुई थीं। चोरों ने मौका पाकर घर से करीब 12 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 82 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। वारदात का पता सोमवार सुबह तब चला, जब पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा और फोन पर शिक्षिका को सूचना दी।घर लौटते ही बिखरा मिला सामानसूचना मिलते ही माया जोशी तुरंत करेडा से लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर के सभी कमरे अस्त-व्यस्त थे और अलमारी खुली पड़ी थी। गहनों के बॉक्स फर्श पर बिखरे थे। चोरी का अंदाजा लगते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। केवल सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफमाया जोशी ने बताया कि चोर घर से 8 तोला सोना और 82 हजार रुपए नकद लेकर गए हैं, जबकि चांदी के सभी गहने घर में ही पड़े रहे। उनके अनुसार चोरों ने पूरी तैयारी के साथ घर में घुसकर सिर्फ महंगे गहनों और नकदी को निशाना बनाया। माया जोशी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और हाल ही में बीमारी के कारण कुछ अतिरिक्त नकदी घर पर रखी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश संदिग्धपुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिए। वीडियो में दोनों औजारों के साथ घर में प्रवेश करते दिखे। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने चोरी से पहले घर के सायरन लॉक सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया था, ताकि किसी को भनक न लगे। इलाके में बढ़ी चिंता, दो दिन में दूसरी बड़ी वारदातपुलिस के अनुसार, दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी की एक और घटना हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस को शक है कि इन दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है। तकनीकी टीम ने घर से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ में बड़ी चोरी: एडवोकेट के घर से 82 लाख रुपए के गहने और नकद ले उड़े चोर, पूरा परिवार इलाज के लिए उदयपुर में था, घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम दीपावली से पहले चोरों की बड़ी वारदात: सुपर मार्केट से घी, तेल, काजू-बादाम और पटाखे तक उड़ाए