24 News Update उदयपुर। लाई का गुड़ा पालड़ी कटारा बडी रोड पुलिस अन्वेक्षन के सामने तराश संस्थान ने आम के पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आम के वृक्ष न केवल छाया और फल प्रदान करते हैं, बल्कि वर्षा का संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं।संस्थान की संस्थापक हेमलता चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और स्वच्छ पर्यावरण व पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण में भाग लेने और पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।चाइल्ड हेल्पलाइन से मोईन पिंजारा ने बताया कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है बल्कि बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।उदयपुर में यह पौधरोपण अभियान शहर में बढ़ते प्रदूषण और शहरी गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। पिछले दिनों नगर निगम और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी शहर के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण अभियान चलाए गए हैं।इस मौके पर तराश संस्थान के तनिष्क, जय प्रकाश, अनीता, मोहन लाल लोहार, मोइन मंसूरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यापीठ एग्रीकल्चर महाविद्यालय को राज्य सरकार की मान्यता, अब JET परीक्षा के माध्यम से 120 विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश सांसद खेल महोत्सव: उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा पंजीयन