उदयपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के उदयपुर चैप्टर की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 16 नवंबर को शाम 7 बजे रानी रोड स्थित इंद्रलोक गार्डन में होगा। समारोह में जीतो चैप्टर के साथ लेडीज विंग और यूथ विंग की कार्यकारिणी भी शपथ लेगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि जीतो अपेक्स अध्यक्ष हिमांशु शाह, लेडीज विंग चेयरपर्सन सोनाली दुग्गड़ और यूथ विंग चेयरपर्सन क्षमा जैन पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। शहर विधायक ताराचंद जैन और महापौर पारस सिंघवी मुख्य अतिथि होंगे। देशभर से जीतो के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमण अश्विन जैन, राजस्थान जोन चेयरपर्सन सलोनी जैन सहित विभिन्न राष्ट्रीय समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। तीनों विंग की टीम संभालेगी जिम्मेदारीमुख्य कार्यकारिणी में राजकुमार फत्तावत चेयरमैन, सुधीर चित्तौड़ा चीफ सेक्रेटरी और जयंत कोठारी, लोकेश कोठारी, संजय भंडारी व गुणवंत वागरेचा वाइस चेयरमैन होंगे। विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, पीयूष कोठारी, दिनेश मेहता, आलोक बोलिया और राहुल नागौरी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीए अजय सरिया कोषाध्यक्ष, जबकि राजेश भाणावत और राहुल जैन सह कोषाध्यक्ष होंगे।लेडीज विंग की चेयरमैन मंजू बोर्दिया, चीफ सेक्रेटरी सुशीला मेहता और कोषाध्यक्ष दीपिका बोलिया होंगी। वहीं यूथ विंग की कमान मेहुल नागौरी को चेयरमैन के रूप में सौंपी गई है। लविश चोर्डिया चीफ सेक्रेटरी और विश्वास जैन कोषाध्यक्ष होंगे।दो साल के कार्यकाल के लिए विजनरी और एडवाइजरी बोर्ड का भी गठन किया गया है। विजनरी बोर्ड में महावीर चपलोत संयोजक होंगे। इसमें विमल पाटनी, पारस सिंघवी, किशोर चैकसी, शांतिलाल मारू, शांतिलाल वेलावत, दिलीप तलेसरा, राजकुमार बापना, आकाश वागरेचा, विनोद दलाल और तनसुख बोहरा शामिल हैं। एडवाइजरी बोर्ड में नरेंद्र सिंघवी, यशवंत आंचलिया और विनोद फान्दोत को शामिल किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Post navigation जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, संस्कृति और जीवन मूल्यों को समझना जरुरी: डॉ. मन्नालाल रावत नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, योगदान को किया याद