24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगरपालिका परिसर में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने बैठक ली। बैठक में नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख ने के.के. गुप्ता का स्वागत कर की। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की पालना, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, रात्रिकालीन सफाई, डिवाइडर व पार्कों की सफाई, नालों की सफाई, तालाबों के सौंदर्यकरण, वॉल पेंटिंग व बैनर आदि की जानकारी दी। ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही स्वच्छ शहर का निर्माण संभव है। उन्होंने खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति रोकने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहैल शेख सहित नगरपालिका के अधिकारी, कार्मिकगण, स्वच्छता कर्मी, जल जीवन मिशन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान पथ परिवहन विभाग, RUIDP तथा स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading