24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती कैलाशपुरी पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को आबादी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग शंकर पिया, केसर खराड़ी सहित अन्य ग्रामीणों के मकानों के पास भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास का इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका सागवाड़ा की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और तीन फेरे लगाकर आग पर काबू पाया। समय रहते दमकल टीम के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। आग से मकानों के भीतर रखा सामान भी खतरे में आ गया था, लेकिन त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित कर ली गई। दमकल टीम के निलेश पाटीदार के नेतृत्व में जिगर, नरेश (वाहन चालक) सहित टीम के सदस्यों ने सराहनीय कार्य किया। वहीं, दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रकाश, लोकेश, जगदीश, लाला, लक्ष्मण सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने नगरपालिका में स्वच्छता संबंधी बैठक ली