24 News Update Udaipur. दिनांक 9.02.2026 को कन्ट्रोल रूम से रेलवे स्टेशन रोड पर राहगीर के साथ हुई मारपीट के सम्बन्ध में थाना सूरजपोल पर सूचना प्राप्त होने पर मौके पर अविलम्ब हॉक 01 मय जाप्ता के मौके पर पहुँची जिस पर तुरन्त पीडित राहगीर श्री लोकेन्द्र सिंह को जनरल होस्पीटल लेकर पहुँचे और पीडित का ईलाज कराया गया। ईलाज कराने के बाद प्रार्थी श्री लोकेन्द्र सिंह पिता श्री कजोडमल जाति जाट निवासी फतहपुर शेखावाटी जिला सीकर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मैं सोलर सर्विस के लिये डबोक आया था अपना काम समाप्त करने के बाद आज रेल्वे स्टेशन आया था तभी चार अज्ञात बदमाशो ने मुझे लूटपाट के ईरादे से घेर लिया और मेरे साथ मारपीट की जिससे मेरे चेहरे पर चोट आई है उसके बाद मुझे 112 होस्पीटल लेकर गई और मेरा ईलाज करवाया आदि। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर उक्त घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो की तलाश जारी की गई।
उक्त घटना को श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल, IPS द्वारा गम्भीरता से लेते हुये श्री उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), उदयपुर एवं श्री सूर्यवीर सिंह राठौड, वृताधिकारी वृत नगर पूर्व, उदयपुर के निकट पर्यवेक्षण में श्री महेश जोशी कार्यवाहक थानाधिकारी थाना सूरजपोल उदयपुर को घटना में संलिप्त बदमाश की तलाश कर शिघ्र गिरफतार करने के निर्देश प्रदान फरमाये गये जिस पर थाना सूरजपोल से अलग अलग टीमो का गठन कर उक्त घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो की तलाश की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल तथा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर घटना में संलिप्त बदमाशो के बारे मे जानकारी जुटाई जाकर घटना में सलिप्त चारो बदमाशो को नामजद करते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये दो बदमाश गणेश पिता नारायण मोगिया निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने उदयपुर हाल शिव मन्दिर प्रतापगर व लक्ष्मण सिंह उर्फ लखन पुत्र प्रभू सिंह जाति राजपूत निवासी रेलवे स्टेशन के पास आबू रोड हाल रेल्वे स्टेशन के सामने कच्ची बस्ती उदयपुर को डिटेन किया गया। उक्त दोनो आरोपी ने अब तक की पूछताछ पर अपने साथीयो के साथ मिल कर दिनांक 09.02.2026 की रात्रि को सिटी स्टेशन रोड पर पैदल जाते राहगीर के साथ मोबाईल की लूट के मकसद से मारपीट करना स्वीकार किया है। मामले मे शेष आरोपीयो की तलाश तथा डिटेन आरोपीगण से घटना के सन्दर्भ में गहन पूछताछ की जा रही है।

टीमः
1-. श्री महेश जोशी पुनि कार्यवाहक थानाधिकारी थाना सूरजपोल

  1. श्री तेज सिंह सउनि
  2. श्री नेपाल सिंह हैड कानि.
  3. श्री भारमल कानि.

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading