24 News Update उदयपुर। जिला कुश्ती संघ, उदयपुर द्वारा आज स्वरूप सागर स्थित श्री लक्ष्मण सिंह अर्जुन उस्ताद व्यायामशाला में राज्य स्तरीय अंडर–15 कुश्ती प्रतियोगिता के पदक विजेता पहलवानों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया। संघ के महासचिव दीपक राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। 36 किलोग्राम वर्ग में हीना गमेती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। फ्री स्टाइल 38 किलोग्राम वर्ग में दक्ष छिपा ने रजत पदक जीता। 48 किलोग्राम वर्ग में लक्ष्मण सिंह अर्जुन उस्ताद अखाड़े के ईशान गाछा ने रजत पदक अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया। इस अवसर पर विजेता पहलवानों के उस्ताद यशवंत चौधरी एवं महेंद्र राजोरा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचान ने पहलवानों को कुश्ती की कॉस्ट्यूम और जूते भेंट करने की घोषणा की, वहीं राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया ने खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक खुराक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।समारोह में डॉ. धर्मेंद्र राजोरा, प्रहलाद चौहान, देवेंद्र साहू, राजेंद्र सिंह भाटी, महेंद्र भारद्वाज, गौरीशंकर वसीटा, यशवंत चौधरी, मनमोहन जैन, अजय मोदी, चित्रांशु चौधरी, आशीष राजोरा, अहद अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अखाड़े के संचालक डॉ. हरीश राजोरा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 व 9 फरवरी को उदयपुर के बी-ग्राउंड स्थित अटल बिहारी वाजपेई मल्टीपरपज हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के अंत में महासचिव दीपक राजोरा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेल्वे स्टेशन रोड पर राहगीर के साथ मारपीट कर मोबाईल लूटने का प्रयास करने वाले अज्ञात चारो बदमाशो को थाना सूरजपोल ने त्वरित कार्यवाही करते हुये किया नामजद, दो बदमाश डिटेन राजस्थान का बजट विकासोन्मुखी, आगामी सालों के विकास का रोडमेप तैयार: सांसद डॉ मन्नालाल रावत