24 news update उदयपुर। आरडीएक्स बार, भुवाणा के बाहर मारपीट करने के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बार मैनेजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी कमलेश पालीवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे वे अपने दिल्ली से आए मित्रों के साथ आरडीएक्स बार भुवाणा गए थे। बाहर निकलते समय लिफ्ट लेने को लेकर बार मैनेजर और बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की।पुलिस की कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और वृताधिकारी नगर पश्चिम कैलाश चंद के सुपरविजन में थानाधिकारी रविंद्र चारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र छोटू सिंह निवासी बलारी, कर्नाटक (हाल माया होटल, भुवाणा)। मुकेश सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी देवडूंगरी, राजसमंद (हाल बाउंसर, आरडीएक्स बार)। लोकेश कुमार प्रजापत पुत्र मालाराम निवासी बड़ा खेड़ा, ब्यावर (हाल आरडीएक्स बार)। पंकज पुर्बिया पुत्र प्रभुलाल निवासी कलडवास, उदयपुर (हाल बाउंसर, आरडीएक्स बार)। विश्वजीत सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी नागानगरी, चांदपोल बाहर, उदयपुर। आगे की कार्रवाईपुलिस ने बताया कि मामले में शेष आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही आरडीएक्स बार की अनियमितताओं को लेकर पृथक से जांच और कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलगुरु के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग हिरणमगरी पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के दो मामलों में 10 साल से फरार ₹10,000 का इनामी गिरफ्तार