24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। उपखंड अधिकारी सुबोधसिंह चारण ने नगर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उपखण्ड अधिकारी चारण ने क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। नगरपालिका निरीक्षण के दौरान कुल 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही पंचायत समिति में 12 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए। सांख्यिकी विभाग में सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विशेष रूप से, यहाँ के अधिकारी भी कार्यालय से नदारद पाए गए। एक होमगार्ड द्वारा सिर्फ कार्यालय खोला गया था। कृषि विभाग सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय ही बंद पाया गया। अग्निशमन शाखा नगरपालिका मौके पर जांच के बाद अधिशासी अधिकारी को शिफ्ट अनुसार कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर एक प्रति उपखंड कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी चारण ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्यालय खोलने व पहुंचने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और समय की पाबंदी का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्यालय प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक ने की जनसुनवाई, नगर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने रखीं समस्याएं युवा शक्ति संगठन आदिवासी समाज की हुई बैठक, शादी में डीजे सहित फिजूल खर्च पर बंद करने पर दिया जोर