सुविवि प्रशासन का आदेश – कुलपति निवास पर मुलाकात और कॉल्स पर भी रोक 24 News update उदयपुर। सुविवि (मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय) प्रशासन ने कुलगुरू महोदया से मुलाकात को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिसके बाद कर्मचारियों और संकाय सदस्यों में नाराजगी और चर्चा का माहौल है। नए आदेश के मुताबिक, अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, शैक्षणिक और अशैक्षणिक कर्मचारी अब केवल दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कुलपति सचिवालय, प्रशासनिक भवन में ही कुलगुरू महोदया से मिल सकेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कुलपति निवास पर कुलगुरू से मिलने या फोन करने का प्रयास नहीं किया जाए। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय कार्यकुशलता और समय प्रबंधन के मद्देनजर लिया गया है। इस आदेश के बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में चर्चा है कि अगर वीसी से मिलने का समय तय किया जा सकता है, तो फिर महाविद्यालयों के समय भी इसी तरह तय क्यों न किए जाएं। कई कर्मचारी इसे “सर्वसुलभ” प्रशासनिक व्यवस्था के विपरीत कदम बता रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अनन्त चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन 6 सितम्बर को राजस्थान राज्य सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का चयन