24 News Update उदयपुर। अरावली की शांत वादियों में भक्ति और ध्यान का अनूठा संगम होने जा रहा है। मोहनपुरा-चिरवा स्थित इस्कॉन कोव मंदिर उदयपुर में 3 से 5 अप्रैल तक विशेष आध्यात्मिक रिट्रीट आयोजित होगा, जिसमें बड़ों के लिए “जपा रिट्रीट” और बच्चों के लिए “फन रिट्रीट” रखा गया है।प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि यह आवासीय कार्यक्रम भगवान के पवित्र नाम के जप के माध्यम से श्रद्धा को गहरा करने और साधकों के जप की गुणवत्ता व मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। “जपा रिट्रीट” का नेतृत्व गुरुग्राम से आए असित प्रभुजी करेंगे, जिसमें जप, ध्यान और आध्यात्मिक प्रार्थनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। यह रिट्रीट वयस्कों को आंतरिक शांति, एकाग्रता और आध्यात्मिक जीवन की गहराई से जुड़ने का अवसर देगा। प्रतिभागी प्रतिदिन बड़ी संख्या में नाम-जप साधना करेंगे। वहीं, 4 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए “फन रिट्रीट” का आयोजन किया गया है, जिसका संचालन दैवी राधा देवी माताजी करेंगी। इसमें योग, नेचर वॉक, खेल-गतिविधियां और सांस्कृतिक अनुभवों के जरिए बच्चों को आध्यात्मिकता से जोड़ा जाएगा। दोनों रिट्रीट में महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था रहेगी। उदयपुर सहित देशभर से भक्त इसमें शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन एक बड़े आध्यात्मिक समागम का रूप लेगा। यह पहल इस्कॉन के सेंटर ऑफ वैदिक एजुकेशन एंड योगा द्वारा की जा रही है, जिसका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली में आध्यात्मिक साधना और नाम-जप के महत्व को बढ़ावा देना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यसभा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर उठाई जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं -बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ में जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, पेयजल एवं रोजगार के बेहतर अवसरों की आवश्यकता शिल्पग्राम में 5 अप्रेल को होगा नाटक ‘वृतराज’ का मंचन