24 News Update जयपुर। नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-अलवर और चूरू-जयपुर रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09717, चूरू-जयपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 3 मई 2026 (रविवार) को सुबह 6:10 बजे चूरू से रवाना होगी। यह ट्रेन सीकर स्टेशन पर सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी और 8:20 बजे प्रस्थान कर 11:00 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।यह ट्रेन मार्ग में बिसाऊ, रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामौद और ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।इसी तरह गाड़ी संख्या 09719, जयपुर-अलवर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल भी 3 मई 2026 (रविवार) को संचालित होगी। यह ट्रेन शाम 7:10 बजे जयपुर जंक्शन से रवाना होकर दौसा स्टेशन पर रात 8:22 बजे पहुंचेगी और 8:24 बजे प्रस्थान कर 10:55 बजे अलवर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़ और मालाखेड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में भी 10 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 कोच होंगे।रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से नीट परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और भीड़ का दबाव भी कम होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रतापगढ़ पुलिस का तस्कर पर 2.50 करोड़ का आर्थिक प्रहार, जमशेद खान उर्फ सेठ लाला की संपत्ति फ्रीज किशन सोनवाल को राजस्थान के पहले समुराई ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री