24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। भारतीय जैन संगठना निंबाहेड़ा (बीजेएस) द्वारा नगर की महिलाओं एवं नवयुवतियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निंबाहेड़ा स्थित क्रेजी मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस फिल्म को देखने के लिए नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नवयुवतियां उपस्थित रहीं और फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूक रहने का संदेश ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भारतीय जैन संगठना के संरक्षक अशोक नवलखा एवं भारतीय जैन संगठना अध्यक्ष वीरेश चपलोत उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रकाश चेलावत, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, बीजेएस स्मार्ट गर्ल हेड मुकेश बम, स्मार्ट गर्ल ट्रेनर एवं कार्यक्रम संयोजक शिल्पा जैन, अल्पना चपलोत, बूथ अध्यक्ष सीए नितेश शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि आज के समय में युवतियों को शिक्षा, संस्कार और जागरूकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सतर्कता और सही मार्गदर्शन से ही महिलाएं सुरक्षित एवं सशक्त बन सकती हैं। नवलखा ने भारतीय जैन संगठना द्वारा महिलाओं और युवतियों के लिए किए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हजारीलाल मेघवाल कांग्रेस में शामिल, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने उपर्णा ओढ़ाकर किया स्वागत श्री प्रताप फाउंडेशन ने पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनाव में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की उठाई मांग