उदयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन की नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में सत्य, अनुशासन, मेहनत और सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि इन महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर विद्यार्थी एक बेहतर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने तथा देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फलासिया पुलिस की त्वरित कार्रवाईः हत्या का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त लठ और स्कूटी बरामद सूरत–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, गुजरात-राजस्थान के बीच तेज रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार