24 News Update जयपुर: सवाई मानसिंह अस्पताल के चिकित्सकों ने रोबोट द्वारा हर्निया की सफल सर्जरी को अंजाम दिया है. खास बात यह है कि अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पेंटालून (सैडल बैग) हर्निया की रोबोट तकनीक से कम ब्लड लॉस एवं छोटे चीरे द्वारा सफल ऑपरेशन किया. सर्जरी विभाग के डॉ नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि दौसा निवासी मरीज हनुमान सहाय शर्मा जिनकी उम्र उम्र 42 है, उनके पेट के निचले हिस्से में एक गांठ बन गई थी. जो आमतौर पर हर्निया होने पर दिखाई देती है. जांच करने पर पता चला कि मरीज को लेफ्ट इन्गुइनल हर्निया की बीमारी है. मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया, इसके बाद सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने रोबोटिक सर्जरी करने का निर्णय लिया. डॉक्टर शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भी मरीज को डायरेक्ट एवं इन्डीरेक्ट दोनों टाइप का हर्निया सैक पाया गया. मरीज का ऑपरेशन रोबोटिक तकनीक की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ प्रभा ओम के निर्देशन में डॉ भूपेन सोंग्रा की यूनिट में डॉ नरेंद्र शर्मा द्वारा सफलतापूर्वक किया गया. मरीज पूरी तरह स्वस्थ: ऑपरेशन में डॉ अमित गोयल, डॉ प्रवीण जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सुनील चौहान, डॉ इंदु वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ सुनील शर्मा और सायर चौधरी का सहयोग रहा. डॉ नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के पश्चात मरीज पूर्णतया स्वस्थ है. यह ऑपरेशन मुख्यमत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क किया गया. इसमें सर्जरी यूनिट 6 का सहयोग रहा. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैसलमेर: रोजगार कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ‘डिजिटल अरेस्ट’ का नया जाल: 75 वर्षीय बुजुर्ग से 23.56 लाख की ठगी, दिल्ली से मुख्य खाताधारक गिरफ्तार