24 News Updaet डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को डूंगरपुर की सड़कों पर चुनावी रंग के साथ फिल्मी चमक भी नजर आई। भाजपा के समर्थन में रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया खुली जीप में रोड शो करने शहर की सड़कों पर उतरीं। दीपिका को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटती गई। रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और पूरे रास्ते दीपिका आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।दीपिका चिखलिया के साथ स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता भी मौजूद रहे। भाजपा के रोड शो की शुरुआत पार्टी कार्यालय से हुई। खुली जीप में सवार दीपिका ने लोगों का अभिवादन करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। पुराने शहर के रास्तों से गुजरते हुए रोड शो आगे बढ़ा तो जगह-जगह लोग दीपिका को देखने के लिए सड़क किनारे जमा दिखाई दिए। गेपसागर की पाल पर थमा डीजे, खत्म हुआ प्रचाररोड शो शहर के पुराने हिस्से से होता हुआ गेपसागर की पाल तक पहुंचा। इसी दौरान प्रचार का निर्धारित समय समाप्त हो गया। समय पूरा होते ही डीजे बंद कर दिया गया और रोड शो को आगे बढ़ाने के बजाय सीधे भाजपा कार्यालय की ओर रवाना किया गया। दीपिका चिखलिया की मौजूदगी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के रोड शो को खास बना दिया। रामायण की ‘सीता’ को देखने के लिए उमड़ी भीड़ पूरे रोड शो में चर्चा का विषय बनी रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शादी के नाम पर 1.91 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन और दलाल समेत 3 गिरफ्तार पांच-सात दिन में बदलता था ठिकाना, पहचान छिपाने के लिए कभी मजदूर तो कभी सफाईकर्मी बनता था