अम्बामाता पुलिस की चार चरणों में कार्रवाई, फायरिंग के मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार; एक बाल अपचारी डिटेन

उदयपुर। अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी और आदतन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयपुर पुलिस ने अम्बामाता थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग चरणों में कार्रवाई करते हुए तीन दिन पूर्व हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 2 अवैध पिस्टल, 1 देशी कट्टा और 1.72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक अल्टो कार, 3 मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध फायर आर्म्स, मादक पदार्थ तस्करी और आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में अम्बामाता थानाधिकारी हुकम सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने सजगता, मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग चरणों में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध हथियारों और मादक पदार्थ की बरामदगी के साथ फायरिंग की घटना से जुड़े मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद अवैध हथियार और एमडीएमए आरोपियों तक कहां से पहुंचे तथा इनका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading