24 News update डूंगरपुर। सदर थाना पुलिस ने शादी करवाने के नाम पर गुजरात के युवक से 1.91 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में लुटेरी दुल्हन और दलाल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को शादी के लिए बुलाया, 1.71 लाख रुपए नकद लिए और दुल्हन को कोर्ट ले जाने के दौरान रास्ते में ही लाठी के दम पर युवक को धमकाकर दोनों युवतियों को बोलेरो में बैठाकर फरार हो गए।
सदर थानाधिकारी संगीता बंजारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बारों का शेर निवासी अमित बामणा (25), पालवड़ा निवासी लालशंकर डामोर (52) और टेंगरवाड़ा निवासी पीनल घाटिया (23) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फोटो दिखाकर तय कराया शादी का रिश्ता
पुलिस के अनुसार गुजरात के गांधीनगर जिले के डभोडा थाना क्षेत्र निवासी पिजेश पटेल (36) ने 4 सितंबर को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शादी के लिए उसकी मुलाकात कमलेश नामक व्यक्ति से हुई थी, जो शादी करवाने का काम करता था। कमलेश ने उसे पीनल का फोटो दिखाया और रिश्ता तय कराया।
इसके बाद पिजेश 26 अगस्त को अपने परिवार के साथ डूंगरपुर पहुंचा। मोतली मोड़ पर कमलेश और अमित बाइक से उन्हें लेने पहुंचे और टाड़ी ओबरी गांव में फूला नामक व्यक्ति के घर ले गए। वहां पीनल, उसकी बहन, मां, भाई अमित, पिता और दलाल कमलेश से मुलाकात कराई गई। बातचीत के बाद 31 अगस्त को शादी की तारीख तय हुई। आरोपियों ने शादी के लिए 2 लाख रुपए मांगे, लेकिन बातचीत के बाद 1.71 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

1.71 लाख नकद लिए, दलाल ने अलग से वसूले 5 हजार
31 अगस्त को पिजेश अपने परिवार के साथ टाड़ी ओबरी पहुंचा। यहां उसने पीनल, उसके भाई अमित और दलाल कमलेश को 1.71 लाख रुपए नकद दिए। इसके अलावा कमलेश ने 5 हजार रुपए अलग से लिए।
रकम लेने के बाद आरोपियों ने पिजेश से कहा कि पीनल और उसकी बहन यमुना को अपनी गाड़ी में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट ले जाए। उन्होंने कहा कि वे बाइक से पीछे आएंगे और कोर्ट में दोनों की शादी करवा देंगे।

कोर्ट से 2 किमी पहले बोलेरो ने रोका
पिजेश दोनों युवतियों को कार में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट के लिए रवाना हुआ। कोर्ट से करीब 2 किलोमीटर पहले सदर थाना क्षेत्र में बिना नंबर की बोलेरो ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। बोलेरो से एक युवक लाठी लेकर उतरा और गाड़ी का दरवाजा खोलकर पिजेश को धमकाने लगा।
इसी दौरान पीनल और उसकी बहन यमुना गाड़ी से उतरीं और बोलेरो में बैठ गईं। इसके बाद बोलेरो वहां से रवाना हो गई। पिजेश ने दलाल कमलेश से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में उसका मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद पिजेश ने पुलिस को रिपोर्ट देकर करीब 1.91 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया।

तकनीकी मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामला दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने टाड़ी ओबरी, बोलादरा, पालदेवल, बारों का शेर, पालवड़ा, टेंगरवाड़ा तलैया और बिछीवाड़ा सहित कई स्थानों पर आरोपियों की तलाश की।
पुलिस ने अमित बामणा, लालशंकर डामोर और पीनल घाटिया को डिटेन कर पूछताछ की। देवल चौकी प्रभारी एएसआई गिरिराज सिंह के अनुसार पूछताछ में तीनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading