24 News Update उदयपुर। स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ शहर में चल रहा विरोध तेज़ होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को माकपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा कॉलोनी, नई आबादी, कैलाश कॉलोनी और लाल मंगरी क्षेत्र में घर-घर जाकर पर्चे बांटे और आमजन से हस्ताक्षर कराए। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और आगामी 28 अगस्त को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आश्वासन दिया।जनता को गुमराह कर रही सरकार: माकपामाकपा माछला मंगरा शाखा सचिव अमजद शेख ने बताया कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर लगाने के मुद्दे पर आम जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता। अभियान के दौरान माकपा शहर सचिव हीरालाल सालवी, कच्ची बस्ती फेडरेशन की सचिव रघुनाथ सिंह और निर्माण मजदूर एकता यूनियन के अध्यक्ष शमशेर खान भी साथ रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की पहाडियों पर राहडा फाउंडेशन ने चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकली, उदयपुर से 217 लोग करेंगे हवाई यात्रा, 1809 को रेल से तीर्थयात्रा का अवसर